READ MORE
मौसम से जुड़े पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी कंपनी स्काइमेट ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने सोमवार को केरल में दस्तक दे दी. इसके साथ देश में दक्षिण पश्चिम मानसूनी बरसात का मौसम शुरू हो गया है. लेकिन आईएमडी ने सोमवार सुबह 8 बजकर 15 मिनट वाले मौसम बुलेटिन में कहा कि मानसून अगले 24 घंटे में केरल पहुंचेगा.स्काइमेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जतिन सिंह ने कहा , ” केरल में मानसून जैसी स्थितियां है और हम कह सकते हैं सालाना बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है.” इससे पहले स्काइमेट ने अपने पूर्वानुमान में कहा था कि मानसून 28 मई को केरल पहुंचेगा जबकि आईएमडी का अनुमान था कि मानसून 29 मई को दस्तक देगा. आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मानसून के अगले 24 घंटे में केरल पहुंचने की उम्मीद है.
मौसम विभाग के मुताबिक , यदि 10 मई के बाद , केरल में स्थापित 14 मौसम निगरानी केंद्रों में से 60 प्रतिशत में लगातार दो दिन 2.5 मिली मीटर या उससे अधिक की वर्षा लगातार दो दिन तक दर्ज की जाती है , तो दूसरे दिन केरल में मानसून के प्रवेश की घोषणा की जा सकती है. यह मानसून आने के मुख्य मानकों में से एक है.
ये भी पढ़ें: इस साल जमकर होगी बारिश, सामान्य रहेगा मानसून: IMD का अनुमान
No comments:
Post a Comment