Monday, 28 May 2018

माल्‍या केस: सुषमा बोलीं- जेलों पर ब्रिटेन लेक्‍चर न दे, इन्‍हीं में आपने गांधी-नेहरू को बंद किया था


READ MORE

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने भगौड़े कारोबारी विजय माल्‍या के प्रत्‍यर्पण के मामले में ब्रिटेन के रूख पर कड़ा रूख अपनाया है. सुषमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्‍थ समिट के समय ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे को कहा था कि ब्रिटिश कोर्ट का भारतीय जेलों के बारे में पूछना सही नहीं है क्‍योंकि ये वहीं जेलें हैं जिनमें गांधी और नेहरू जैसे हमारे नेता रहे थे. इस तरह के सवाल करना आपके लिए ठीक नहीं है. बता दें कि माल्‍या ने अपने बचाव में कहा था कि भारत की जेलें ठीक नहीं है. इसके बाद ब्रिटिश कोर्ट ने जेलों की जांच करने की बात कही थी.सुषमा ने आगे कहा कि हमने विजय माल्‍या को भारत भेजने की अर्जी भेज दी है. इसमें एक मामला 12 बैंकों के कंसोर्टियम ने दाखिल किया था जिसे वे जीत गए हैं और उन्‍हें कह दिया गया है कि वे कर्ज वसूली कर सकते हैं.



नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर सुषमा ने प्रेस कांफ्रेंस की और उपलब्धियां गिनाई. इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि सरकार ने पिछले चार सालों में वैश्चिक मंच पर अप्रत्याशित पहुंच और अद्भुत परिणाम हासिल किये हैं. नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल के शासनकाल के कार्यों की रुपरेखा पेश करते हुए स्वराज ने कहा कि 2014 में इस सरकार के आने के बाद से भारत ने चार निर्यात नियंत्रण (अंतरराष्ट्रीय) व्यवस्थाओं में से तीन की सदस्यता हासिल की है.


वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में स्वराज ने कहा कि सरकार अपनी अप्रत्याशित पहुंच और असमानांतर परिणाम नीति के तहत 192 देशों में से 186 तक पहुंच चुकी है.

No comments:

Post a Comment