READ MORE
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने 30वें जन्मदिन पर घोषणा की है कि वह मुंबई के बाहरी इलाके में जानवरों के लिए एक शेल्टर होम बनाने जा रही हैं. अनुष्का ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं मुंबई के बाहरी इलाके में एक शेल्टर होम का निर्माण करवा रही हूं. ये ऐसे जानवरों का घर होगा, जो असहाय हैं और उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं. एक ऐसा घर जो उन्हें प्यार और देखभाल के साथ सुरक्षित महसूस करवाएगा.अनुष्का पशु प्रेमी हैं और हमेशा से ही जानवरों के लिए कुछ करना चाहती थीं. अनुष्का ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि ये सालों से मेरा सपना था जो आज सच होने जा रहा है. अनुष्का ने अपने प्रशंसकों से कहा कि मैं इसे लेकर आपसे भी समय, सपोर्ट और सलाह उम्मीद करती हूं, जिससे इसे और बेहतर बनाया जा सके.
साथ ही अनुष्का ने अपील की है कि सभी को इन बेसहारा जानवरों की बेहतरी के लिए कुछ करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘सोचिए, वो जानवर जो हमारी तरह स्ट्रॉन्ग नहीं हैं, वो कैसे जीवन जी रहे हैं. हम उनके साथ कैसा व्यवहार करते हैं. ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम इनकी बेहतरी के लिए काम करें.’
अनुष्का ने बताया कि उन्हें इसकी प्रेरणा दलाई लामा से मिली. अनुष्का ने कहा, ‘ मैं उनकी बातों से बहुत प्रेरित हुई. उनके वो शब्द तब से मेरे साथ हैं. उनसे मिलने के बाद ही मैंने तय किया मैं अपने इस सपने को पूरा करूंगी. उन्होंने कहा था कि जीवन इस धरती पर हर जीव को उतना ही प्यारा है, जितना हम इंसानों को. जैसे हम खुश रहना चाहते हैं और हमें दर्द से डर लगता है, सभी को ऐसा ही लगता है. अपने जन्मदिन पर मैं एक छोटा सा काम कर रही हूं बेसहारा जानवरों को घर देने का.’करियर की बात करें तो अनुष्का जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म सूई धागा में नजर आएंगी. इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो भी कर रही हैं.
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) May 1, 2018
ये भी देखें-बचपन में अनुष्का को थी ये अजीब आदत, मम्मी को पता चला तो रह गई थीं हैरान
No comments:
Post a Comment