Monday, 28 May 2018

मायावती ने भाई को BSP उपाध्यक्ष पद से हटाया, ये थी वजह


READ MORE

BSP अध्यक्ष मायावती ने अपनी पार्टी के संविधान में कुछ संशोधन करते हुए संगठन में कई अहम बदलाव किए हैं. BSP में किए गए इन बदलाव के मुताबिक़, मायावती के बाद जो भी पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाएगा उसके परिवार का कोई भी सदस्य संगठन में किसी भी स्तर पर कोई पद नहीं लेगा. मायावती ने इस ऐलान के बाद अपने भाई आनंद कुमार को भी BSP के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया.मायावती ने ये भी ऐलान किया कि उनके बाद जो भी पार्टी का अध्यक्ष बनेगा उसके परिवार के किसी भी नज़दीकी को ना तो कोई चुनाव लड़ाया जाएगा और ना ही उसे राज्यसभा सांसद, MLC और मंत्री बनाया जाएगा.


इस दौरान मायावती ने ये भी साफ़ कर दिया कि अगले 20-22 साल तक वो ख़ुद ही पार्टी की कमान संभालेंगी और कोई दूसरा नेता पार्टी का अध्यक्ष या उनका उत्तराधिकारी बनने का सपना नहीं देखे.


पार्टी को बेहतर बनाने के लिए मायावती ने कई बदलाव किए इसमें BSP में पहली बार नैशनल कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति भी की गई.वीर सिंह एडवोकेट और जयप्रकाश सिंह को पार्टी का नैशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया.


साथ ही आर.एस.कुशवाहा को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और रामअचल राजभर को राष्ट्रीय महासचिव की ज़िम्मेदारी दी गई.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/huZozjx6YUI/story01.htm

No comments:

Post a Comment