READ MORE
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हो सकते हैं. 7 जून को आरएसएस के नागपुर स्थित मुख्यालय में होने वाले ‘तृतीय वर्ष वर्ग’ कार्यक्रम में उन्हें बुलाया गया है. हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए संघ मशहूर शख्सियतों को आमंत्रित करता है.आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार ने News18 को बताया, “हमने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बुलाया है और उन्होंने कार्यक्रम में आने की इच्छा भी जताई है.”
सूत्रों ने News18 को बताया कि आरएसएस की तरफ से प्रणब मुखर्जी को आमंत्रण भेजा गया है. हालांकि, वह इसमें शामिल होंगे या नहीं, इसकी पुष्टि होना बाकी है. हालांकि, राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पूरी डिटेल अभी सामने आना बाकी है.
मुख्य अतिथि यानी पूर्व राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में विदाई स्पीच भी दे सकते हैं. बता दें कि आरएसएस तीन साल का ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाता है, जिसमें तीसरे साल के छात्रों की विदाई के मौके पर यह कार्यक्रम आजोयित किया जाता है.बता दें कि राष्ट्रपति रहते हुए प्रणब मुखर्जी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को लंच पर बुलाया था.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/huZozjx6YUI/story01.htm
No comments:
Post a Comment