READ MORE
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और नगालैंड की 4 लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को उपचुनाव होने हैं. जबकि, कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों आरआरनगर और जयानगर पर भी आज मतदान है. उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की पालघर, भंडारा-गोंदिया और नगालैंड की एकमात्र लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जाएंगे. इनमें से यूपी की कैराना लोकसभा सीट सबसे अहम मानी जा रही है. वहीं, कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव पर भी नज़र रहेगी. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी. वोटिंग के लिए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.चार लोकसभा सीटों के साथ ही आज 10 असेंबली सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ये सीटें हैं- नूरपुर (यूपी), महेश्तला (प.बंगाल), आमपति (मेघालय), थरली (उत्तराखंड), चेंगनूर, (केरल), जोकीहाट (बिहार), गोमिया (झारखंड), सिल्ली (झारखंड), सहकोट (पंजाब), पालस-काडेगांव (महाराष्ट्र)
. 12 मई को कर्नाटक के 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए चुनाव हुए थे. आरआरनगर और जयानगर सीट पर मतदान स्थगित था. आज इन दोनों सीटों पर भी चुनाव होने हैं. सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों के चुनाव के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे.
यूपी की कैराना लोकसभा सीट काफी अहम मानी जा रही है. ये सीट बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई थी. अब यहां जीत के लिए मुकाबला कैराना के दो परिवारों- हुकुम सिंह और अख्तर हसन के बीच है. एक तरफ हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह बीजेपी की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. दूसरी तरफ दिवंगत सांसद मुनव्वर हसन की पत्नी तबस्सुम हसन आरएलडी के चुनाव चिह्न पर सपा-बसपा-कांग्रेस-आरएलडी गठजोड़ की साझा उम्मीदवार हैं.
उपचुनाव से जुड़ी खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/ministry-is-contemplating-over-sending-awards-via-post-1367456.html
No comments:
Post a Comment