READ MORE
डीटीसी के एक बस ड्राइवर के बेटे प्रिंस कुमार ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में CBSE की 12वीं क्लास की परीक्षा में साइंस फैक्लटी में टॉप किया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रिंस को उसकी कामयाबी के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व का मौका है.सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘बहुत गर्व का पल! दिल्ली सरकार के स्कूलों के विज्ञान फैक्लटी के टॉपर प्रिंस कुमार को अभी बधाई दी है. डीटीसी के एक चालक के बेटे ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. उसने गणित में 100, अर्थशास्त्र में 99 और रसायन शास्त्र में 98 अंक प्राप्त किए.’
Very unapproachable moment, only congratulated Prince Kumar,topper of Delhi Govt school, Science tide in Class 12,
Son of a DTC train motorist has got 97% with 100/100 in Maths, 99/100 Eco, 98/100 in Chemistry #DelhiEducationRevolution pic.twitter.com/IeaxhNpX9m
— Manish Sisodia (@msisodia) May 26, 2018
उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कॉमर्स फैक्लटी में पहला स्थान पर आने वाली प्राची प्रकाश को भी बधाई दी. वह एक छोटी मोटी निजी कंपनी में काम करने वाले की बेटी है. उन्होंने आर्ट्स फैक्लटी में टॉप स्थान प्राप्त करने वाली चित्रा कौशिक से भी बात की. वह दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक की बेटी है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/cZbMRYlsn8Q/story01.htm
No comments:
Post a Comment