Saturday, 26 May 2018

कोहली को देखने रैली में पहुंचे थे लोग, पर मिला बड़ा धोखा


READ MORE

भारत में हम अक्सर देखते हैं कि नेता और उम्मीदवार वोटरों को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते. कई बार चुनावों में वोटरों को लुभाने के लिए रुपये और शराब भी बांटने की खबरें आज आम हैं. बहरहाल, हाल ही में महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय चुनाव में एक उम्मीदवार ने अपने चुनाव प्रचार के लिए अलग ही हथकंडा अपनाया.यह उम्मीदवार रामलिंगा ग्राम पंचायत से सरपंच के पद के लिए चुनाव लड़ रहा है. उसने अपने क्षेत्र की जनता को बताया था कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 25 मई को होने वाली उनकी रैली में शामिल होंगे. इस दौरान विराट की फोटो बिलबोर्ड में विट्ठल गनपत घावड़े के साथ लगाई गई. ये होर्डिंग पूरे इलाके में लगाए गए.



लेकिन जो हुआ उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे, क्योंकि वहां नहीं बल्की उनकी जगह उनका हमशक्ल ले आए. इस होर्डिंग की फोटो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गई है और लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं.सोशल मीडिया में इसे लेकर एक यूजर ने ट्वीट किया, “तो वास्तव में ये हुआ. उन्होंने इलेक्शन रैली का आयोजन किया और लोगों से वादा किया कि कोहली उनकी ओर से रैली में शामिल होंगे लेकिन कोहली की जगह उनका हमशक्ल लाकर उन्होंने लोगों को मूर्ख बनाया.”






Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/cZbMRYlsn8Q/story01.htm

No comments:

Post a Comment