READ MORE
‘मुंबई हमले के मास्टमाइंड हाफिज सईद पर मामला चलाने के लिए बड़ी राजनीतिक कीमत चुकानी होगी.’ यह बात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व प्रमुख असर दुर्रानी ने अपनी एक किताब में कही है. दुर्रानी ने यह किताब पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत के साथ मिल कर लिखी है.दुर्रानी ने कहा, ”अगर सईद पर मुकदमा चलता है, तो पहली प्रतिक्रिया यह होगी कि भारत के दबाव में ऐसा हो रहा है. लोग ऐसा मानेंगे कि हाफिज निर्दोष है. इसका राजनीतिक खामियाजा बहुत बड़ा होगा.”
‘स्पाई क्रॉनिकल्स: रॉ, आईएसआई और द इल्यूशन ऑफ पीस’ नाम की किताब में दुर्रानी और दुलत के बीच बातचीत के कई अंश हैं, जिसमें दोनों ने सर्जिकल स्ट्राइक, कुलभूषण जाधव, नवाज शरीफ, समेत कश्मीर और बुरहान वानी पर बात की.
जब दुलत ने पाकिस्तान से सईद की ‘कीमत’ के बारे में पूछा ,तो उस पर दुर्रानी ने कहा, ”उस पर मामला चलाने की बड़ी कीमत अदा करनी पड़ेगी.”बता दें कि सईद पर आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम है. पिछले साल जनवरी से नवंबर तक वो हाउस अरेस्ट था. पाकिस्तान की सरकार ने हाल ही में हाफिज सईद की चैरिटी संस्थाओं जमात उद दावा (जेयूडी) और फलाह-ए-इंसानियत फांउडेशन (एफआईएफ) को बैन किया है, तब से एंटी-टेररिज्म एक्ट-1997 के तहत उसकी संपत्तियों को भी जब्त किया जा रहा है. सईद को मुंबई हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र ने ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किया था.
किताब में दुर्रानी ने सईद को हिरासत में लिए जाने पर लिखा है, ”उसे अदालत ले जाने में कुछ नया नहीं था. अभी भी इसकी संभावना है अगर उसे हिरासत में लिया जाए तो कोई नया तूफान खड़ा हो जाए. 6 महीने में वो बाहर आ जाएगा.”
ये भी पढ़ें: अभी भी 12 जून को हो सकती है किम जोंग उन और ट्रंप की शिखर वार्ता
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/PcPQvH8E2oI/story01.htm
No comments:
Post a Comment