Tuesday, 1 May 2018

NewsWrap: जनार्दन रेड्डी बने BJP के गले की फांस, पढ़ें बड़ी खबरें


READ MORE
 बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह साफ कह रहे हैं कि जनार्दन रेड्डी से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन विपक्ष खासकर कांग्रेस रेड्डी के भाइयों और रिश्तेदारों को बीजेपी से एक-दो नहीं बल्कि पूरे छह टिकट मिलने को मुद्दा बना रही है. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

1- रेड्डी बंधु BJP के गले की फांस, दाग से परहेज लेकिन सहयोग से गुरेज नहीं


कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया सरकार पर करप्शन के आरोप लगा रही बीजेपी के लिए अरबपति कारोबारी जनार्दन रेड्डी गले की फांस बने हुए हैं. अवैध खनन के आरोपी रहे रेड्डी से पार्टी चुनाव में भरपूर मदद ले रही है लेकिन सार्वजनिक रूप से उनके साथ दिखने से परहेज कर रही है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह साफ कह रहे हैं कि जनार्दन रेड्डी से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन विपक्ष खासकर कांग्रेस रेड्डी के भाइयों और रिश्तेदारों को बीजेपी से एक-दो नहीं बल्कि पूरे छह टिकट मिलने को मुद्दा बना रही है.


2- जस्टिस आरएम लोढा बोले- न्यायपालिका की स्वायत्तता की गारंटी नहीं दे पा रहे SC के जज


मौका था अरुण शौरी की नई नवेली किताब ‘अनिता गेट्स बेल’ के विमोचन का, लेकिन तीर चले न्यायपालिका की खत्म होती मर्यादा पर और निशाने पर थे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा. चाहे जस्टिस एपी शाह हों या फिर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर एम लोढा या फिर खुद अरुण शौरी. सबने न्यायपालिका की लगातार बिगड़ती दशा, कार्यपालिका के सामने घुटने टेकने और अपनी मर्यादा का ख्याल ना कर सिर्फ अहंकार दिखाने को लेकर कभी नाम लेकर कभी पदनाम लेकर और कभी आड़ लेकर खूब तीर चलाए.


3- यूजर्स को ब्राउजिंग हिस्ट्री क्लियर करने देगा फेसबुक, लॉन्च करेगा डेटिंग सर्विस


फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही हैं जो यूजर्स को उनकी ब्राउजिंग हिस्ट्री क्लियर करने की अनुमति देगा, जिसके जरिए वे सोशल मीडिया साइट फेसबुक से अपनी ब्राउजिंग हिस्ट्री डिलीट कर सकेंगे और इसके जरिए लिंक क्लिक को आगे इस्तेमाल होने से रोका जा सकेगा.


4- अवैध निर्माण हटाने पहुंची महिला अफसर को होटल मालिक ने मारी गोली, मौत


हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक होटल के मालिक ने एक महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी. महिला अधिकारी उस होटल का अवैध निर्माण ढहाने गई थीं. इसी दौरान होटल मालिक ने उस अधिकारी पर हमला कर दिया. इस हमले में एक मजदूर को भी गोली लगी, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया है.


5-आत्मघाती हमलों से हिला नाइजीरिया, 60 लोगों की मौत


नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में मंगलवार को एक मस्जिद और एक बाजार में हुए आत्मघाती बम धमाकों में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं. इन दो आत्मघाती हमलों में बोको हराम का हाथ होने का संदेह है. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब सोमवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामी आतंकवादियों के खिलाफ संघर्ष में अधिक सहयोग का वादा किया था.

No comments:

Post a Comment