READ MORE
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के ताप बिजली घरों में कोयले की कमी का मुद्दा उठाया. मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने पीएम मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास के लिए केंद्र से सहयोग मांगा.प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘ मैंने मौजूदा समस्याओं पर चर्चा की खासकर रायचूर , यरामारास और बेल्लारी में तीन ताप बिजली घरों के लिए कोयले की कमी का मुद्दा. मैंने उनसे इन बिजली घरों में कोयले की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. राज्य में अभी कोयले की उपलब्धता बिजली घरों की खातिर सिर्फ 15 दिनों के लिए ही पर्याप्त है. ’’
कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर उन्हें सरकार चलाने के बारे में सुझाव दिया. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुलाकात की एक तस्वीर ट्वीट की है.
Chief Minister of Karnataka Shri @hd_kumaraswamy called on PM @narendramodi. pic.twitter.com/zB5lMB1Eln
— PMO India (@PMOIndia) May 28, 2018
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ud3-42RayzQ/story01.htm
No comments:
Post a Comment