Sunday, 27 May 2018

VIDEO: इस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर आएगा लंदन जैसा मज़ा!


READ MORE

भारत में भी अब लंदन के सफर का आनंद मिल सकेगा. आप सोच रहे होंगे कैसे? दिल्ली के बाहर बने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर आपको यह आनंद मिलेगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया है. यह देश का पहला हाईटेक एक्सप्रेस-वे है, जो प्रदूषण से घुटती दिल्ली के लिए एक तरह से संजीवनी साबित होगा.लंदन की तर्ज पर बने इस एक्सप्रेस वे पर टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया गया है. STM, VMS, CCTV कैमरा, लर्निंग अलार्म जैसी टेक्नोलॉजी यहां पर लगाई गई है. इसके साथ ही 6 बड़े ब्रिज, चार छोटे ब्रिज, रेलवे ओवरब्रिज, 55 अंडरपास और 7 इंटरचेंज बनाए गए हैं. ब्रिज इंजीनियर देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आर्ट गैलरी बनाई गई है जिसमें 35 प्रोजेक्टर लगाए गए हैं. इन प्रोजेक्ट के जरिए दिल्ली के बेतरीन दृश्यों को दिखाया जाएगा ताकि एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्री सफर को और भी ज्यादा यादगार बना सके और दिल्ली से पूरी तरीके से रूबरू हो सकें. एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए कैंटीन रेस्ट रूम और पेट्रोल पंप वॉशरूम की सुविधा भी दी गई है ताकि सफर के दौरान किसी तरीके की परेशानी का सामना यात्रियों को ना करना पड़े.


वीडियो में देखें पेरिफेरल एक्सप्रेस वे कैसे करेगा काम…

No comments:

Post a Comment