READ MORE
सोशल मीडिया पर बच्चों के अपहरण के कुछ वीडियो वायरल होने के बाद हैदराबाद में भीड़ में शामिल
कुछ लोग एक किन्नर के साथ मारपीट करने लगे. पुलिस ने दावा किया कि इलाक़े से गुज़र रहे इस किन्नर और उसके तीन साथियों पर लोगों ने वायरल वीडियो में दिख रहे बच्चा चोर गिरोह में शामिल होने का शक जताया. भीड़ ने उनमें एक किन्नर की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी. किन्नर के ज़मीन पर गिरने के बाद भी लोगों ने उसे नहीं छोड़ा और उसका चेहरा अपने पैर से रौंदने लगे. इस घटना के बाद मौके पर ही एक किन्नर ने दम तोड़ दिया.जबकि बाकी घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. देखें वीडियो.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/PC-OiQGn6zY/story01.htm
No comments:
Post a Comment