READ MORE
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने रविवार को कहा कि कुछ ” खोज करने वाले ’’ इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे क्योंकि इतिहास को बदला नहीं जा सकता. पूर्व उपराष्ट्रपति ने ये बातें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर लिखी एक किताब की लॉन्चिंग के मौके पर कही. किताब का संपादन वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए गोपन्ना ने किया है. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस किताब को लॉन्च किया.अंसारी ने कहा कि कुछ समय पहले ‘‘ टाइम मशीन ’’ नामक एक किताब लिखी गई थी और विचार यह था कि एक तकनीक होगी, जिसके तहत कोई व्यक्ति अतीत में जा कर देख सकता था कि उस समय क्या हुआ होगा.
उन्होंने कहा , ‘‘ यह एक बड़ी सफलता थी. लेकिन, आज मैं खोज करने वालों के समूह को देखता हूं जो लेखक नहीं हैं. खोज करने वाले टाइम मशीन बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके द्वारा आप इतिहास में वापस जा सकते हैं और इतिहास को फिर से लिख सकते हैं. ऐसा प्रयास सफल नहीं होने वाला है. ’’
अंसारी की टिप्पणी महत्व रखती है, क्योंकि विपक्ष अक्सर केंद्र सरकार पर इतिहास को फिर से लिखने का आरोप लगाता रहा है. नेहरू पर आधारित किताब की चर्चा करते हुए अंसारी ने कहा कि यह हमारी विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और इसे दिशा दिखाने वाले महान नेता, आधुनिक भारत के विभिन्न चरणों से गुजरता है.
इस मौके पर प्रणब मुखर्जी ने कहा कि नेहरू पर टिप्पणियां और खोज कभी खत्म नहीं हो सकतीं. उन्होंने कहा कि 54 साल पहले हमने इसी दिन उन्हें खो दिया था. नेहरू ने लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सभी आवश्यक संस्थानों का निर्माण किया.
ये भी पढ़ें: हामिद अंसारी ने इशारों ही इशारों में कुछ यूं साधा नीतीश कुमार पर निशाना
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/P5MdmuaEwZA/story01.htm
No comments:
Post a Comment