READ MORE
भारत में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए भले ही कवायद तेज कर दी गई हो लेकिन हाल में आई विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएसचओ) की रिपोर्ट ने सभी कवायद की पोल खोल दी है. डब्ल्यूएसचओ की रिपोर्ट में दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की जानकारी दी गई है, जिसमें भारत के 14 शहर शामिल हैं. यह आंकड़े इन शहरों की जहरीली हवा की गुणवत्ता जांचने में बाद जारी किए गए हैं. रिपोर्ट में पीएम 10 और पीएम 2.5 के स्तर में आने वाले शहरों को रखा गया है.विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएसचओ) की रिपोर्ट ने एक बार फिर भारत को आने वाले खतरों से आगाह किया है. डब्ल्यूएसचओ की रिपोर्ट ने भारतीय हवा दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं. रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 20 शहरों में भारत के 14 शहरों को शामिल किया गया है. रिपोर्ट में हवा में पाए जाने वाले सल्फेट, नाइट्रेट और कार्बन जैसे प्रदूषक तत्वों की जांच की गई है.
रिपोर्ट में भारत के जिन शहरों को शामिल किया गया है उनमें नई दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, आगरा, ग्वालियर, कानपुर, गया, पटना, वाराणसी, मुजफ्फरपुर, जयपुर, पटियाला, श्रीनगर और जोधपुर शामिल हैं. इन सभी शहरों में पीएम 2.5 बहुत उच्च स्तर पर दर्ज किया गया है किये गये. रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 14 सबसे प्रदूषित शहरों में ग्वालियर का नंबर सबसे ऊपर आता है. साल 2012 में ग्वालियर पीएम 10 और पीएम 2.5 दोनों का स्तर डब्ल्यूएचओ की सिफारिश की तुलना में लगभग 17 गुना अधिक था.
Article source: http://hindi.news18.com/news/nation/poor-condition-of-chal-chitra-kendra-up-1070356.html
No comments:
Post a Comment