Tuesday, 1 May 2018

कांग्रेस ने 'ईज़ ऑफ डूईंग मर्डर' का कल्चर शुरू किया : मोदी


READ MORE

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि वो ‘ईज़ ऑफ डूईंग मर्डर’ कल्चर को बढ़ावा दे रही हैं. मोदी ने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान राजनीतिक हिंसा में दो दर्जन से ज्यादा बीजेपी के कायर्कर्ता मारे गए हैं.प्रधानमंत्री ने कहा, ”उनका क्या अपराध है ? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वो आपके विचारों का विरोध कर रहे थे , उन्होंने कर्नाटक के लोगों के लिए आवाज उठायी” उन्होंने उडुपी की चुनावी रैली में कहा , ”हम कारोबार की सुगमता को बढ़ावा देना चाहते हैं , उन्होंने ( कांग्रेस ने ) ‘ईज़ ऑफ डूईंग मर्डर’ की संस्कृति शुरू की है.”


उन्होंने कांग्रेस पर ये आरोप लगाया कि जब केन्द्र में उनकी सरकार थी उस वक्त बैंकों में लूट मची थी. मोदी ने कांग्रेस गरीबों को कर्ज नहीं मुहैया कराने का भी आरोप लगाया.


प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी चौतरफा हमला बोला और कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज की पुर्जी की मदद के बिना 15 मिनट बोलने की उन्हें चुनौती दी.उन्होंने चामराजनगर जिले के सांतेमरनाहल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा , ”मैं कांग्रेस अध्यक्ष को चुनौती देता हूं कि वो हिन्दी, अंग्रेजी या अपनी माताजी की मातृभाषा में पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में कागज को पढ़े बिना , 15 मिनट तक बोलें …. कर्नाटक के लोग अपना निष्कर्ष खुद निकाल लेंगेय. ’’


मोदी ने ये बात राहुल गांधी द्वारा उन्हें दी गयी उस चुनौती के जवाब में कही , जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें संसद में भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मुद्दों पर बोलने दिया जाए तो प्रधानमंत्री 15 मिनट भी बैठ नहीं पाएंगे.


प्रधानमंत्री ने कहा , ”उनका 15 मिनट बोलना ही बहुत बड़ी बात होगी और जब मैंने ये सुना कि मैं 15 मिनट भी नहीं बैठ पाऊंगा तो मुझे लगा , वहां … क्या नजारा होगा ? कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमान , हम आपके समक्ष नहीं बैठ सकते. आप नामदार हैं जबकि हम कामदार है. आपके सामने बैठने की हमारी हैसियत नहीं है.”


राहुल को आड़े हाथ लेते हुए मोदी ने उन्हें विश्वेश्वरैया का नाम पांच बार बोल कर दिखाने की चुनौती दी। विश्वेश्वरैया प्रतिष्ठित इंजीनियर विद्वान थे और एक चुनावी रैली में राहुल उनके नाम का उच्चारण करने में लड़खड़ा गये. इस भाषण का वीडियो वायरल हो गया है.


महात्मा गांधी द्वारा देश की स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को भंग करने पर जोर दिये जाने की ओर ध्यान दिलाते हुए मोदी ने कहा कि पिछले चार साल से ये पार्टी एक के बाद एक पराजय का सामना कर रही है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में पार्टी की हार के साथ महात्मा गांधी का ‘ आखिरी सपना ’ साकार होने लगेगा.


उडुपी में बैंकिंक क्षेत्र में किये गये अग्रणी कार्यो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बावजूद उनकी सरकार के सत्ता में आने तक गरीब बैंकिंग प्रणाली से बाहर ही बने रहे. प्रधानमंत्री ने कहा, ”एक समय था कि गरीबों का बैंक खाता नहीं हुआ करता था. वो बैंक जाने के बारे में नहीं सोच सकते थे. वे अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा और बैंकिंग प्रणाली से बाहर थे. हमने उनके लिए जनधन योजना शुरू की.’’


उन्होंने कहा, ‘पहले कांग्रेस सरकारें चंद लोगों को बैंकों की लूट करने देती थीं किंतु युवाओं, किसानों एवं गरीबों को कर्ज नहीं मिलता था.’


मोदी ने भाजपा और उससे पहले जनसंघ का उडुपी से गहरा सम्बन्ध होने का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि शहर के लोगों ने किस प्रकार 40 साल पहले भगवा दल के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था.
कांग्रेस की वंशवादी राजनीति पर हमला बोलते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दो सीटों और उनके पुत्र के एक सीट से चुनाव लड़ने को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने सांतेमरनाहल्ली की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए इसे कांग्रेस की परिवार राजनीति का कन्नड़ संस्करण करार दिया.


उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ दिन पहले समाचारपत्र पढ़ रहा था और मैंने पाया की कर्नाटक में दो जमा एक का फार्मूला चल रहा है। ये कुछ और नहीं बल्कि कांग्रेस की पारिवारिक राजनीति का कन्नड़ संस्करण है.’’


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/RkSzU1AHpYk/story01.htm

No comments:

Post a Comment