Saturday, 26 May 2018

3 मिनट के वीडियो में पीएम मोदी ने गिनवाईं 4 साल की उपलब्धियां


READ MORE

एनडीए सरकार के आज 4 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने सिलसिलेवार अंदाज में 3 ट्वीट किए. इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला उनका वीडियो ट्वीट रहा. इसके जरिए उन्होंने बताया है कि कैसे पिछले चार सालों में उनकी सरकार ने बहतरीन योजनाओं के जरिए देश की कायापलट दी है. उन्होंने अपने इस वीडियो का टाइटल ‘साफ नीयत-सही विकास’ रखा है.उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “2014 में आज ही के दिन हमने भारत के बदलाव की दिशा में काम करने का अपना सफर शुरू किया था.” उन्होंने कहा, “पिछले चार सालों में, विकास एक जीवंत जन आंदोलन बन गया है, देश का हरेक नागरिक भारत के विकास पथ से अपने को जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है. 125 करोड़ भारतीय देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं.”


“साफ नीयत, सही विकास” हैशटैग के साथ मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताने वाले कई चार्टों, ग्राफिक्स और वीडियो पोस्ट किए. उन्होंने कहा, “मैं अपने देशवासियों का हमारी सरकार में उनके अविश्वसनीय भरोसे के लिए आभार व्यक्त करता हूं. यह समर्थन और स्नेह पूरी सरकार के लिए प्रेरणा और ताकत का सबसे बड़ा केंद्र है।”




प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ‘इसी जोश और समर्पण के साथ’ लोगों की सेवा करती रहेगी.


उन्होंने लिखा, “हमारे लिए, हमेशा पहले भारत है.” मोदी ने कहा कि पूरी सत्यनिष्ठा और साफ नीयत के साथ उनकी सरकार ने भविष्य के हिसाब से और लोगों के पायदे को देखते हुए फैसले लिए हैं, जो एक नए भारत की नींव रखने का काम कर रहा है.” (Input: agencies)


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/X-bBzZu_cqI/story01.htm

No comments:

Post a Comment