READ MORE
महाराष्ट्र के पुणे में डॉक्टर अभिजीत सोनवाने गरीबों खासकर भिखारियों के बीच खासे फेमस हैं. वह न सिर्फ उनका फ्री में इलाज करते हैं बल्कि दवाइयां भी उन्हें मुफ्त में बांटते हैं. डॉक्टर सोनवाने यह हफ्ते या महीने में एक बार नहीं करते बल्कि यह उनके डेली रूटीन का हिस्सा है. वह रोज दवाइयों का अपना बक्सा उठाकर बीमार भिखारियों की तलाश में निकलते हैं और उनका इलाज करते हैं.डॉक्टर सोनवाने कहते हैं, ‘मैं अक्सर बुजुर्ग बीमार लोगों से मिलता हूं जिन्हें उनके परिजन छोड़ देते हैं और जिनके पास भीख मांगने के अलावा गुजर-बसर का रास्ता नहीं होता. मैं जरूरी दवाइयां साथ लेकर चलता हूं. उनका इलाज करने के साथ-साथ मैं उन्हें दवाइयां भी मुफ्त में देता हूं.’ वह रविवार के अलावा हर दिन सुबह 10 से दिन के तीन बजे तक यह काम करते हैं.
These aged people are generally a ones who have been deserted by their families have no choice though to beg. we not usually do their check adult though also give them giveaway medicines that we lift with me. we do this from 10am to 3pm from Monday to Saturday: Dr.Abhijeet Sonawane pic.twitter.com/qoriWgCxLk
— ANI (@ANI) May 27, 2018
वह बताते हैं कि यह समाज के लिए कुछ करने की उनकी छोटी सी कोशिश है. लेकिन इसके पीछे उनका एक बड़ा मकसद भी छिपा है. वह लोगों का इलाज करने के साथ-साथ उनसे बातचीत करते हैं, उनकि जिंदगी के बारे में सवाल करते हैं, कुछ अपनी बताते हैं. इस तरह वह अपने मरीजों से एक रिश्ता सा जोड़ लेते हैं. इसके बाद डॉक्टर सोनवाने उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं कि भीख मांगना छोड़कर कोई छोटा-मोटा काम शुरू करें. वह कहते हैं, ‘काम-धंधे को लेकर अपनी तरफ से हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी मैं उन्हें देता हूं.’
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/cZbMRYlsn8Q/story01.htm
No comments:
Post a Comment