READ MORE
देशभर के कई इलाकों में बुधवार देर राज आए आंधी-तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी तबाही हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, दोनों इलाकों में कुल 44 लोगों की मौत हुई है. तूफान में कई मवेशियों के भी मारे जाने की खबर है. कांग्रेस महासचिव अशोक गहलौत ने शोक व्यक्त करते हुए अपने जन्मदिन की पार्टी भी कैंसिल कर दी है. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबंधित जिलों में भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने के आदेश दिए हैं.आगरा मंडल में बुधवार देर रात आए आंधी-तूफान ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई. आंधी तूफान में अब तक 24 लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि दर्जनों घायल हैं. वहीं, तूफान में कई मवेशियों के भी मारे जाने की सूचना है. आंधी-तूफान से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन तबाही के आकलन में जुटा हुआ है. तूफान का सबसे ज्यादा असर खेरागढ़, फतेहाबाद, पिनाहट और अछनेरा में हुआ है.
राजस्थान में भी आंधी-तूफान से हुई तबाही में करीब 20 लोगों की मौत हुई है और करीब 100 लोग घायल है. आंधी तूफान से राजस्थान के भारपुर, धोलपुर, अल्वर और झुंझू जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. तेज रफ्तार आंधी-तूफान से खेतों में कटे पड़े गेंहूं की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
आंधी-तूफान से भारी तबाही और मौतों के प्रति शोक जताते हुए कांग्रेस महासचिव अशोक गहलौत ने अपने जमन्दिन की पार्टी कैंसिल कर दी है. गहलौत ने ट्वीट कर परने वाले लोगों और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
I cancel all a jubilee programs during my chateau on today’s occasion. Blood concession camps and Janhit programs can be continued by a organisers.#Rajasthan
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 3, 2018
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तरप्रदेस के संबंधित जिलों में आंधी-तूफान से हुई भारी तबाही को लेकर मुआवजे के आदेश दिए हैं,
संबंधित जिलों के अधिकारी नुक़सान का आकलन करते हुए प्रभावितों को अविलंब मुआवज़ा प्रदान करें। राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: #UPCM श्री #YogiAdityanath
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) May 3, 2018
132 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आए आंधी-तूफान में ग्रामीण इलाकों में जमकर तबाही मचाई. करीब 90 मिनट तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के चलते सैकड़ों पेड़ और होर्डिंग गिर पड़े, जबकि देहात में कई मकानों की छत उड़ गई. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी आंधी के आसार बने रहेंगे. विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश की भी संभावना जताई है.
राजस्थान से भवानी सिंह की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
एनटीपीसी सेल्दा प्लान्ट में मजदूर की बॉयलर से गिर कर मौत
कसौली में महिला अफसर को छोड़ गए थे सारे अधिकारी, जानें घटना का पूरा हाल
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/pooja-mishra-again-in-controversy-416834.html
No comments:
Post a Comment