Wednesday, 2 May 2018

दहेज की खातिर बहू की गला दबाकर हत्या


READ MORE

नवादा में दहेज की खातिर बहू की हत्या का मामला सामने आया है. देहज की खातिर एक और विवाहिता को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा. मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जेसारी गांव का है जहां ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर बहू की हत्या करने का आरोप लगा है.मृतक पूजा कुमारी मूल रूप से अकबरपुर के पाती गांव की रहने वाली है. तकरीबन डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी गोविंदपुर थाना के समीप जेसारी गांव में आशीष कुमार से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष पूजा कुमारी से 2 लाख रुपये दहेज में लाने की मांग कर रहा था. ससुराल वालों की दहेज की मांग को लेकर गांव में तीन-चार बार पंचायत भी लगाई गई थी.


आरोप है कि पंचायत के कुछ दिन तक तो मामला ठीक रहता लेकिन उसके बाद फिर ससुराल वाले अपनी मांग दोहराना शुरू कर देते. बताया जा रहा है कि ससुराल वाले अक्सर उसे प्रताड़ित भी करते थे. लेकिन बुधवार को उन्होंने सारी हद पार करते हुए बहू की गला दबाकर हत्या कर दी.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

बहू की हत्या के बाद पूरा परिवार घर से फरार है. इस मामले को लेकर मृतक महिला के भाई ने गोविंदपुर थाना में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामला को संज्ञान में लिया है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/pooja-mishra-again-in-controversy-416834.html

No comments:

Post a Comment