READ MORE
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी के कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ग्रीन और व्हाइट कलर में डिजाइन हुआ ये ई-कार्ड तीन हिस्सों में बंटा है. इसमें मेहंदी, शादी और रिसेप्शन की सभी डिटेल्स दी गई हैं.मेहंदी की रस्म 7 मई 2018 को शाम 4 बजे से सनटेक, सिग्नेचर आईलैंड बीकेसी में होगी. इसके लिए ड्रेसकोड इंडियन रखा गया है. कलर की बात करें तो ड्रेसेज के लिए व्हाइट कलर फाइनल किया गया है. इसके बाद मंगवार 8 मई को सुबह 11 बजे से 12.30 बजे के बीच आनंद कारज की रस्म निभाई जाएगी. इसके बाद लंच होगा. यह कार्यक्रम रॉकडेल 226, बैंडस्टैंड, बांद्रा में होगा. शादी के रिसेप्शन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि ये मुंबई में होगा. लेकिन कार्ड सामने आने के बाद साफ हो गया है कि रिसेप्शन मुंबई में होगा. यह मुंबई के ‘दि लीला’ होटल में होगा. रिसेप्शन शादी के दिन ही शाम के वक्त रखा गया है.
सोनम के अलावा फिलहाल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें भी जोरों पर है. कहा जा रहा है कि इसी साल नवंबर में वह शादी कर सकते हैं. खबर है कि वह विराट और अनुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं. अब ये तो वक्त आने पर ही सामने आएगा कि शादी विदेश में होती है या मुंबई में.
A post shared by Bollywoodgems (@bollywoodgems) on May 2, 2018 at 5:54am PDT
यह भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment