Monday, 28 May 2018

ओडिशा में नवीन पटनायक को झटका, जय पांडा ने छोड़ी BJD, भाजपा से जुड़ने की अटकलें


READ MORE

ओडिशा के सत्ताधारी बीजू जनता दल के सांसद जय पांडा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बढ़ती तल्खी के बीच पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. इस बीच पांडा के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं.जय पांडा ने सीएम पटनायक को भेजी चिट्ठी में लिखा, ‘बीजेडी जिस राजनीति की तरफ गिरती जा रही है, उससे दुखी होकर बेहद भारी मन से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है.’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि वह लोकसभा अध्यक्ष को भी अपने इस फैसले के बारे में सूचित कर देंगे.


ओडिशा के दिग्गज नेता में शुमार पांडा वर्ष 2000 से ही बीजेडी के सांसद रहे है. दरअसल राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में अपनी जड़े मजबूत करने की कोशिश में जुटी बीजेपी के साथ जय पांडा की करीबी पिछले कुछ दिनों से बढ़ती दिख रही थी.


राज्य में हुए पंचायती चुनाव को दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र तक में बीजेडी उम्मीदवार के लिए प्रचार नहीं किया था. इसके बाद इस साल जनवरी में पार्टी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए संस्पेंड कर दिया था.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/huZozjx6YUI/story01.htm

No comments:

Post a Comment