Monday, 28 May 2018

तिहाड़ जेल में हिंदू कैदी रख रहे हैं रोज़ा


READ MORE

वैसे तो तिहाड़ जेल अक्सर चर्चा में रहता है. कभी किसी नेता को लेकर तो कभी किसी खूंखार अपराधी को लेकर. लेकिन इस बार किसी अच्छी वजह से वो सुर्खियों में बना हुआ है.दरअसल तिहाड़ जेल में इस साल 59 हिंदू कैदी अपने 2299 मुस्लिम कैदी साथियों के साथ रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा रख रहे हैं. लेकिन इन सभी के रोज़ा रखने के सभी के अपने अलग-अलग कारण हैं. कोई इसलिए रोज़ा रख रहा है ताकि उसे समय से पहले रिहाई मिल जाए तो कोई अपने बच्चों व घर वालों की हिफ़ाजत के लिए. कुछ कैदी ऐसे भी हैं जो अपने साथी कैदियों का साथ देने के लिए रोज़ा रख रहे हैं.


हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार जेल के महानिदेशक अजय कश्यप ने कहा, “जेल अधिकारियों ने एक बोर्ड लगाया है जिस पर सूर्य छिपने का समय दिखाया जाता है. इसके अलावा खाने के लिए खजूर व रूह आफज़ा का भी इंतज़ाम किया गया है. नमाज़ अदा करने के लिए अलग से जगह का इंतज़ाम किया गया है.”


हर जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वो इफ्तार में शामिल हो. चूंकि कैदियों को घड़ी पहनने की इजाज़त नहीं है इसलिए एक अधिकारी नियुक्त किया गया है जो कि इफ्तार के समय में किसी भी बदलाव के बारे मे बताता है.ये भी पढ़ेंः
तिहाड़ जेल प्रशासन ने नीरज बवानिया को टीवी मुहैया कराने से किया इनकार
तिहाड़ में भूख हड़ताल पर शहाबुद्दीन, कहा- मैं दुबला हो रहा हूं, छोटा राजन TV देख रहा है


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/huZozjx6YUI/story01.htm

No comments:

Post a Comment