READ MORE
मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री प्रकाश जावडेकर ने साफ किया कि उनका मंत्रालय दयाल सिंह (ईवनिंग) कॉलेज का नाम बदलने की इजाजत नहीं देगा और अगर कॉलेज की मैनेजमेंट काउंसिल ने बिना इजाजत ऐसा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.दरअसल दयाल सिंह कॉलेज में सुबह और शाम दो पालियों में पढ़ाई होती है. इससे पहले खबर आई थी कि मैनेजमेंट ने ईवनिंग कॉलेज का नाम चुपचाप बदल दिया है और यहां ‘वंदे मातरम दयाल सिंह कॉलेज’ के बैनर लगाए गए हैं.
एचआरडी मंत्री ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हमने पहले भी उनसे इस कदम पर दोबारा विचार करने को कहा था. हम कॉलेज का नाम बदलने की इजाजत नहीं देंगे.’ उन्होंने कहा, ‘अगर दो दयाल सिंह कॉलेज हैं, तो वे इसमें अंतर करने के लिए ‘ए’ और ‘बी’ या ‘एक’ और ‘दो’ कह सकते हैं लेकिन वास्तविक नाम नहीं बदल सकता.’
जावडेकर ने कहा, ‘मेरी तरफ संसद में ऐसा नहीं किए जाने संबंधी बयान देने के बावजूद नाम बदलने का कदम उठाने पर मंत्रालय कॉलेज प्रबंधन समिति के खिलाफ कार्रवाई करेगा.’
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/GfetNAGJsGE/story01.htm
No comments:
Post a Comment