READ MORE
मुजफ्फरपुर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की कुंवारी मां बनने की दहलीज पर पहुंच गई है. चार लोगों के द्वारा दुष्कर्म की शिकार पीड़िता दर दर की ठोकरें खा रही है, क्योंकि मामले के अभियुक्त पूरे परिवार को धमकी दे रहे हैं. हालांकि पुलिस ने एक अभियुक्त को तो जेल भेज दिया है, लेकिन बाकी तीन आज भी छुट्टे घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं.सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग करजा थाना इलाके के एक गांव में की रहने वाली है. पीड़िता के गर्भवती होने की ख़बर सनसनी की तरह फैल रही है और अब यह कौतुहल का विषय बना हुआ है कि पीड़िता और उसके अजन्में बच्चे का क्या होगा. यह सवाल पूरे परिवार को भी परेशान कर रहा है.
गौरतलब है बीते साल के दिसंबर महीने में एक गरीब मजदूर पिता और बहरी मां की बेटी पीड़िता को पड़ोस के ही धीरज नामक युवक ने घर में अकेली पाकर अपनी हवस का शिकार बनाया. उसके बाद धीरज के अन्य साथी श्याम, बसाबन राय और लखीन्द्र ठाकुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों द्वारा पीड़िता के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे लड़की खामोश हो गई थी.
पीड़िता के परिजनों को नाबालिग के गर्भवती होने का पता गत फरवरी माह में लगा जब पीड़िता उलटी करने लगी. पीड़िता द्वारा आपबीती सुनाने के बाद पिता की तहरीर पर करजा थाने में कांड संख्या 40–2018 दर्ज किया गया और एक आरोपी बसावन राय को जेल भेजकर पुलिस खामोश बैठ गई. अब बाहर घूम रहे तीन अभियुक्त पूरे परिवार को धमका रहे हैं. पूरा परिवार अभी अपने एक संबंधी की शरण में है और न्याय की मांग कर रहे हैं.स्थानीय जनप्रतिनिधि विनय कुमार का कहना है कि इस परिवार के साथ जुल्म हुआ है, लेकिन न्याय नही मिल रहा है. वहीं, एसएसपी हरप्रीत कौर के सामने जब यह मामला उठाया तो उन्होंने तुरंत थाने और वरीय अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है. एसएसपी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने का आदेश भी करजा थाने को दे दिया है.
इस बीच पीड़ित परिवार के सामने एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है इस नाबालिग और आने वाले बच्चे की जीवन नैया का खेवनहार कौन होगा?
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/pooja-mishra-again-in-controversy-416834.html
No comments:
Post a Comment