Wednesday, 2 May 2018

CM नीतीश ने दिल्ली में 'बिहार सदन' भवन का शिलान्यास किया


READ MORE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-19 में बिहार सदन का शिलान्यास किया. यह भवन 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा.बिहार सदन में बेसमेंट और भूतल के अलावा 10 फ्लोर होंगे और कुल 118 कमरे होंगे. बिहार सदन में 89 डबल बेड रूम, सिंगल बेड रूम, 8 वीआईपी और 2 वीवीआईपी सुइट का निर्माण किया जाएगा.


दो एकड़ में बनने जा रहा यह भवन दिल्ली में 1960 के दशक में बने बिहार भवन और 1980 के दशक में बने बिहार निवास के बाद राज्य का तीसरा गेस्ट हाउस होगा. सीएम ने कहा कि बिहार सदन आधुनिक और प्रगतिशिल बिहार की छवि प्रस्तुत करेगा.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/pooja-mishra-again-in-controversy-416834.html

No comments:

Post a Comment