READ MORE
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की बुधवार को एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट जज के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ के नाम पर फिर से विचार होने की संभावना है. पिछले हफ्ते सरकार ने जोसेफ के नाम को कॉलेजियम के पास वापस भेजा था.इस कॉलेजियम के चीफ जस्टिस दीपक मिश्र के अलावा जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ सदस्य है. प्राप्त जानकारी में मुताबिक, कॉलेजियम बुधवार को होने वाली बैठक में विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद की ओर से इस मामले में सीजेआई को भेजे गए पत्र पर विस्तृत चर्चा कर सकता है.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस साल दस जनवरी को जस्टिस जोसेफ और वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की शिफारिश की थी. हालांकि सरकार ने इंदु मल्होत्रा के नाम पर तो मंजूरी दे दी, लेकिन जोसेफ के नाम पर फिर से विचार करने को कहा था.
केंद्र ने उनकी वरिष्ठता पर भी सवाल उठाया था और कहा, ‘वह अखिल भारतीय आधार पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संयुक्त वरिष्ठता में 42 वें स्थान पर आते हैं.’
बता दें कि जस्टिस केएम जोसेफ उत्तराखंड हाईकोर्ट की उस बेंच के प्रमुख थे, जिसने 2016 में राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले को निरस्त कर दिया था.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/RkSzU1AHpYk/story01.htm
No comments:
Post a Comment