READ MORE
गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में खराब मौसम के चलते करीब पांच घंटे की देरी होने पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारी यात्री ए-320 विमान से बाहर निकल गए और ‘टैक्सीवे’ को बाधित करने की कोशिश की.अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम दिल्ली और आसपास के राज्यों में धूल भरी आंधी चलने के कारण उड़ानें आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं. इसके कारण, करीब 21 विमानों को दूसरी जगह से भेजा गया.
फ्लाइट नंबर 6ई-694 के यात्रियों ने देरी होने को लेकर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि देरी की वजह और डिपार्चर के अनुमानित समय के बारे में एयरलाइन ने कोई सूचना नहीं दी.
वहीं, इंडिगो ने कहा कि वे यात्रियों के विमान से उतरने से वाकिफ नहीं थे. वहीं उन्होंने इन देरी होने की वजह के बारे सूचना नहीं देने के आरोपों को भी खारिज कर दिया.एयरलाइन ने बयान जारी कर यात्रियों को हुई असुविधा को लेकर खेद जताया है और देरी के लिए खराब मौसम और चालक दल में बदलाव को वजह बताया है.
सूत्रों के मुताबिक विमान के उड़ान भरने समय शाम साढ़े छह बजे का था लेकिन यह करीब 5 घंटे देरी से रात साढ़े ग्यारह बजे उड़ी.
हवाईअड्डा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे सीआईएसएफ के सूत्रों ने बताया कि बल के कर्मियों ने उन यात्रियों को रोका जो उतर चुके थे.
एयरलाइन ने बताया कि गुवाहाटी जाने वाली उड़ान खराब मौसम के चलते देर से पहुंची. एयरलाइन ने रात सवा आठ बजे बोर्डिंग की प्रक्रिया शुरू की लेकिन गरज के साथ बारिश तेज होने के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका और रवानगी के खाली समय के लिए इंतजार करना पड़ा.
ये भी पढ़ेंः
इंडिगो के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे आदित्य घोष, ग्रेगरी टेलर बन सकते हैं नए अध्यक्ष एवं सीईओ
फ्लाइट में देरी पर अब आपको मिलेंगे 20 हजार रुपए! सरकार का है प्रस्ताव
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/f7kovVwQh44/story01.htm
No comments:
Post a Comment