READ MORE
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के थाजिवाड़ा गांव स्थित एक पुलिस गार्ड पोस्ट पर आतंकी हमला कर फरार हो गए. सूत्रों के मुताबिक पीडीपी नेता और पूर्व विधायक पीर मोहम्मद हुसैन के घर के बाहर, सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों पर यह आतंकी हमला, बंदूक छीनने की नियत से हुआ लेकिन पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से आतंकियों घटनास्थल से मजबूर होकर भागना पड़ा. इस हमले में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. घटनास्थल पर सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात हैं.बता दें इससे पहले सोमवार को ही दिन में अनंतनाग के श्रिगुफवारा इलाके के एक बैंक से आतंकी लगभग एक लाख अस्सी हजार की लूटपाट कर भागने में कामयाब हो गए. बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी की 12 बोर की राइफल भी आतंकी लूटकर फरार हो गए. जम्मू-कश्मीर में एकतरफा सीज फायर जारी रखने के लिए गृह मंत्रालय से मिले निर्देश के बाद भी आतंकी घटनाएं थम नहीं रही हैं. आए दिन कश्मीर में आतंकी ऐसे हिंसक वारदात करने में कामयाब हो रहे हैं. बीते कुछ दिनों से आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की कई खबरें सामने आई हैं. हाल ही में बस स्टेशन पर भी आतंकियों ने हमला किया था.
No comments:
Post a Comment